{"_id":"588ca8c44f1c1bbb7ecf79d2","slug":"man-died-of-drug-addiction-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत ने एक और युवक की ले ली जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की लत ने एक और युवक की ले ली जान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ऊना जिले में स्थित एक नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन नशे के आदी 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऊना के सीमावर्ती गांव गढ़शंकर (पंजाब) के रहने वाले 26 वर्षीय युवक को नशे की लत थी।
विज्ञापन
नशे की आदत को छुड़ाने के लिए परिजनों ने युवक को ऊना जिला के एक नशा निवारण केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया हुआ था। युवक दिसंबर माह से केंद्र में उपचाराधीन था। इसके अलावा युवक टीबी बीमारी की चपेट में भी था, जिसके चलते उसके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। शुक्रवार देर रात युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
जिस पर पीड़ित को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर परिजनों और नशा निवारण केंद्र संचालकों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। गौर हो कि ऊना जिले में पहले भी नशा कई युवाओं की जान लील चुका है।