फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Main accused arrested for robbing 47 lakhs from shops, 132 mobile phones and laptops recovered

दुकानों से 47 लाख की लूट में शामिल आरोपी गिरफ्तार, 132 मोबाइल फोन बरामद

Sat, 07 Sep 2019 05:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Main accused arrested for robbing 47 lakhs from shops, 132 mobile phones and laptops recovered
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के औद्योगिक नगर बद्दी और नालागढ़ की चार मोबाइल दुकानों से शटर तोड़कर 47 लाख के मोबाइल लूटने वाले गिरोह का बद्दी पुलिस ने चार दिन के भीतर ही भंडाफोड़ कर दिया है।तीन सिंतबर को अचानक हुई इस वारदात ने दोनों प्रमुख शहरों को हिलाकर रख दिया था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग गया था। उसी दिन से पुलिस की तीन टीमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान भेज दी थीं।

विज्ञापन


इसमें से राजस्थान की टीम को सफलता मिल गई। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने पत्रकारों को बताया कि उस रात बद्दी व नालागढ़ में मोबाइल फोन की दुकानों से शटर और ताले तोड़ कर लाखों के फोन चुराने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए प्रभारी पुलिस थाना बद्दी लखवीर सिंह, प्रभारी पुलिस थाना नालागढ़, उपमंडल पुलिस अधिकारी नालागढ़, उपमंडल पुलिस अधिकारी बद्दी, प्रभारी साइबर सेल व प्रभारी विशेष अन्वेषण शाखा बद्दी की अगुवाई में टीमें गठित कर और सीसीटीवी ब्रांच बद्दी की सहायता से पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में भेजी गई थीं। 
विज्ञापन


प्रभारी थाना कोटपुतली, जिला जयपुर ग्रामीण, राजस्थान की सहायता से गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है। आरोपी जुबैर अहमद निवासी गांव बीबीपुर डाकघर व थाना तपुकेड़ा तहसील तिजारा, जिला अलवर, राजस्थान को पकड़ा है। आरोपी से 132 मोबाइल फोन और लैपटॉप की रिकवरी की गई है। एसपी ने बताया कि वारदात में प्रयोग की गई आई-20 कार सफेद रंग को भी आरोपियों से रिकवर कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए कार में जाली नंबर लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होंगे और खुलासे : एसपी

Main accused arrested for robbing 47 lakhs from shops, 132 mobile phones and laptops recovered

गिरोह के सदस्यों ने जिला सीकर, राजस्थान में कुछ महीने पहले चोरी की है और जेल में रहे हैं। पिछले साल पावंटा साहिब में प्रिंस मोबाइल शॉप की चोरी में भी संलिप्तता पाई जा रही है। गिरोह के सदस्यों को पकड़ने और पहचान करने में राजस्थान पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा। गिरोह के अन्य पांच सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि मामले में कौन-कौन शामिल थे और इन्होंने इससे पहले कहां-कहां वारदातें की थीं, इसका खुलासा जांच के दौरान किया जाएगा। एक आरोपी हमारे हत्थे चढ़ गया है तो बाकी के आरोपी भी शीघ्र पकड़े जाएंगे। जुबैर अहमद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शक है कि इसके बाकी साथी हरियाणा के मेवात इलाके के हैं। इनको पकड़ने के लिए शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed