{"_id":"5d74ef3e8ebc3e01376a8552","slug":"liquor-vend-salesman-beaten-by-goons-cash-looted-in-sarkaghat-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा, 20 हजार कैश लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा, 20 हजार कैश लूटा
Sun, 08 Sep 2019 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Sep 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल सरकाघाट की जमनी पंचायत में शनिवार देर शाम करीब नौ बजे शराब ठेके के सेल्समैन के साथ पिटाई कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सेल्समैन महेश दत्त निवासी प्यालग, डाकघर जमनी, सरकाघाट ने कहा कि शनिवार शाम को वह ठेके साथ ही एक ढाबे पर खाना खाने गया। खाना खाने के बाद वह ठेके को बंद करने के लिए आया। इस दौरान बीरी सिंह निवासी सरनौता अपने दो साथियों बंटी और छोटू के साथ आया।
विज्ञापन
तीनों ने उस पर हमला कर दिया। लात घूंसों से पिटाई की। आरोपी गल्ले से 20 हजार की नकदी भी ले उड़े। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। ठेके को ताला लगाकर उसे नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। सेल्समैन ने ठेकेदार को भी घटना की सूचना दी। पुलिस में घटना की शिकायत की। पुलिस ने अस्पताल में आकर घायल
विज्ञापन
महेश दत्त के बयान लेकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सरकाघाट के डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शीघ्र ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।