फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leopard was sat on the national highway 22 for 15 minutes

सहमे रहे लोग, हाईवे पर 15 मिनट तक बैठा रहा आदमखोर

Mon, 31 Mar 2014 11:05 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 31 Mar 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
leopard was sat on the national highway 22 for 15 minutes

स्थान तारादेवी। वक्त शनिवार रात के 1:35 बजे। नेशनल हाईवे-22 से सोलन से शिमला की ओर अपनी गाड़ी में आ रहे ठियोग रहीघाट (बलोआ) के राजन शर्मा जैसे ही तारादेवी क्रॉस कर आगे बढ़े, मोड़ पर सड़क के बीचोंबीच खड़े तेंदुए पर उनकी नजर पड़ी।

विज्ञापन


ब्रेक लगाने के बाद तेंदुए के सड़क से हटने का इंतजार करने लगे। लेकिन तेंदुआ सड़क पर खड़ा रहा।

इस डर से कि कहीं तेंदुआ गाड़ी की ओर न बढ़े, राजन ने गाड़ी की लाइटें बंद कर दीं। 1:40 बज चुके हैं।

शिमला की तरफ से एक मारुति 800 मोड़ पर पहुंची। सड़क पर तेंदुआ देख यह गाड़ी भी रुक गई।

एक-एक कर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सड़क पर तेंदुए को देखहर हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

पैरापिट पर ही बैठ गया

leopard was sat on the national highway 22 for 15 minutes

लोगों ने गाड़ियों की लाइट बंद कर दीं और बिना आहट किए तेंदुए के सड़क से हटने का इंतजार करने लगे। 1:45 बजे तेंदुआ टहलते हुए सड़क से हटकर पैरापिट पर चढ़ गया और आगे पीछे घूमने लगा।

तेंदुए को देखकर आतंकित वाहन चालकों की गाड़ी आगे बढ़ाने की हिम्मत नहीं हुई। 1:50 बजे पैरापिट पर आगे-पीछे घूमने के बाद तेंदुआ पैरापिट पर ही बैठ गया।

ठियोग के राजन शर्मा ने गाड़ी आगे बढ़ाई, तो उनकी गाड़ी की लाइटें सीधे तेंदुए पर पड़ी।

राजन ने तेंदुए की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली। कुछ देर बैठे रहने के बाद तेंदुए ने पैरापिट से जंगल की ओर छलांग लगा दी।

तेंदुए के आंखों से ओझल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आवास के पास पिंजरा लगाया

leopard was sat on the national highway 22 for 15 minutes

राजधानी के बीचोंबीच दिन के उजाले में तेंदुआ विधानसभा तक पहुंच चुका है। बीते दिनों तेंदुआ सुबह करीब साढ़े नौ बजे विधानसभा के नीचे सड़क पर उछलकूद कर पुलिस के पसीने निकाल चुका है।

शोरशराबे के बाद तेंदुआ रेलवे ट्रैक की ओर कूद गया। जाखू में बार-बार तेंदुआ दिखाई देने के बाद लोगों की मांग पर वन विभाग ने होलीलॉज के पास पिंजरा लगाया है। बीते दिनों यहां तेंदुए ने एक पिल्ले को अपना शिकार बनाया था।

शहर के आसपास दिखता है तेंदुअा

शहर के आसपास अकसर तेंदुआ देखा गया है। रेलवे स्टेशन, संजौली, ढली, भराड़ी, केलटी, कलस्टन, समरहिल, बालूगंज और चक्कर में स्थानीय लोगों ने कई बार तेंदुआ देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed