फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lady kidnapped at mandi.

महिला को जबरन गाड़ी में उठा ले गए 10 लोग

Sat, 25 Oct 2014 11:48 PM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
lady kidnapped at mandi.

हिमाचल के मंडी जिले की रोपड़ी पंचायत के हवाणी गांव में खेतों में काम करने गई एक महिला को दस लोगों ने मिलकर जबरन एक अज्ञात वाहन में डालकर उसका अपहरण कर लिया। घटना में शामिल सभी 10 लोग महिला के गांव से ही संबंध रखते हैं।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति संजीव कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नि शुक्रवार को घर के साथ लगते खेतों को गई थी।
विज्ञापन


इस बीच दस लोगों ने मिलकर उसको जबरन एक अज्ञात वाहन में डालकर उसका अपहरण कर लिया।

छानबीन में जुटी पुलिस

lady kidnapped at mandi.

संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके पत्नि के अपहरण के पीछे उसी के गांव के प्रेम चंद, प्रितवाला, सप्पू, संतोष, सोहन लाल, विजय कुमार, राज कुमार, मस्त राम, टिंकल और जगत पाल का हाथ है।

सरकाघाट पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। इधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि महिला की तलाश के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया गया है। पुलिस टीम जगह-जगह छापामारी कर रही है।

आरोपियों को लेकर गांव में भी छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed