फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lady chain snatcher caught red handed at baba balak nath temple.

बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालु की चेन उड़ाती पकड़ी महिला

Mon, 02 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर) Updated Mon, 02 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
lady chain snatcher caught red handed at baba balak nath temple.
बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्घालुओं की भीड़ के बीच छीनाझपटी की ये वारदात अंजाम देने की कोशिश की गई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में एक महिला ने श्रद्धालु महिला के गले से सोने की चेन चुराने करने का असफल प्रयास किया। शातिर महिला ने मंदिर परिसर में चबूतरे के पीछे ही एक श्रद्धालु महिला के गले की चेन पर हाथ मारा, लेकिन साथ खड़ी महिला होमगार्ड ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


करीब चार घंटे बाद शातिर महिला ने माफी मांग जान छुड़ाई। श्रद्धालु महिला के शिकायत दर्ज न करवाने पर मामला दर्ज नहीं हुआ। रविवार को बाबा बालक नाथ के दरबार में हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुंचते हैं। प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालु भी यहां आते हैं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे मंदिर परिसर में एक महिला ने कतार में खड़ी एक महिला श्रद्धालु के गले में डाली चेन पर हाथ मारा, लेकिन साथ खड़ी एक महिला होमगार्ड ने उसे देख लिया। होमगार्ड ने उसे मौके पर दबोच लिया। इस पर शातिर महिला श्रद्धालु महिला से माफी मांगने लगी। करीब चार घंटे तक शातिर महिला मंदिर परिसर में नौटंकी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, श्रद्धालु महिला के पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज न करवाने पर शातिर महिला के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया। मंदिर अधिकारी ईश्वरदास का कहना है कि एक महिला ने श्रद्धालु महिला की चेन चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रही। पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि शिकायत नहीं मिलने पर मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed