फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kidnapping case in sirmour.

'बेटे की सलामती चाहते हो तो पांच लाख दे दो'

Mon, 16 Mar 2015 10:25 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
kidnapping case in sirmour.

पांवटा की आदर्श कालोनी में सोमवार दोपहर एक बजे स्कूल बस से उतरने के बाद 6 वर्षीय बहन मन्नत शर्मा के साथ घर जा रहे 4 साल के हार्दिक को नकाबपोश ने चॉकलेट का लालच देकर किडनैप कर लिया। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। किडनैपर ने इसके बाद परिजनों को फोन कर 5 लाख फिरौती मांगी।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने पर बच्चे को मारने की धमकी भी दी। लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस अमला बच्चे को तलाशने में जुट गया। दो घंटे के भीतर बच्चे को अमरकोट के समीप जंबू खाले जंगल से बरामद कर लिया गया। आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गया था।

विज्ञापन

चॉकलेट का लालच देकर उठा लिया बच्चे को

kidnapping case in sirmour.

हार्दिक के पिता विनोद शर्मा औद्योगिक इकाई में कार्यरत हैं। मां आशा शर्मा शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। दंपति के दोनों बच्चे सोमवार को तारुवाला के समीप एक निजी स्कूल में पढ़ने गए थे। नकाबपोश ने मन्नत के पास हार्दिक का स्कूल बैग देकर चॉकलेट के बहाने बच्चे को ले गया।

इस बीच गली से गुजर रही महिला राजरानी ने नकाबपोश को देख लिया। घर से बच्चे को लेने पहुंची पूजा ने कहा कि एक ही बच्चा घर पहुंचा है। तुरंत पुलिस थाने फोन कर दिया गया। एक गैस सिलेंडर वाले ट्रक चालक ने गली से स्कूटी पर बच्चे को ले जाते देखा था।

थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर ने बताया कि बच्चे को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जंबू खाला जंगल व आसपास क्षेत्र में पुलिस टीम ने नाकाबंदी की है। किडनैपर को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed