फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kidnapping case in chamba.

सात लोगों ने जबरन घर से उठा ली बच्ची

Wed, 15 Oct 2014 10:30 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
kidnapping case in chamba.

सात लोग जबरन घर में घुसे और बच्ची को उठा ले गए। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। ग्राम पंचायत बरौर के गांव गदरी से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया है। नाबालिग लड़की की ताई ने इस संबंध में पुलिस व जिला प्रशासन के साथ शिकायत की है। लड़की की ताई नजमा ने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर को वह अपने तीन बच्चों तथा उसकी भतीजी शमीना पुत्री इब्राहिम आयु 12 वर्ष के साथ घर पर थी।

विज्ञापन


रात करीब दो बजे तीसा व पंजाब के करीब सात लोग एकत्रित होकर आए। उसके दरवाजे के बाहर खड़े होकर अवाजें लगाने लगे। जब उसने दरवाजा खोला तो वह अंदर घुस गए और उसे चपराई के साथ रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसकी भतीजी शमीना को जबरदस्ती घर से उठाकर ले गए।
विज्ञापन

घरवालों को कमरे में बंद कर की वारदात

kidnapping case in chamba.

उन्होंने बताया कि शमीना के पिता इब्राहिम धार में मवेशियों के साथ रहते हैं। इसके अलावा उसकी माता जेल में बंद है। इसके चलते यह बच्ची उनके पास रहती है। उन्होंने कहा कि जब आरोपी बच्ची को उठाने लगे तो उसने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसके बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और उसे बांध दिया।

इसके बाद बच्ची को उठाकर ले गए। इसके अलावा धमकी दी है कि अगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो उसे जान से मार देंगे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, एडीएम शुभकरण सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed