फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   judge caught red handed for taking 40 thousand rupee bribe sent on remand

40 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार जज रिमांड पर

Thu, 02 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 02 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
judge caught red handed for taking 40 thousand rupee bribe sent on remand

सुंदरनगर में 40 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गौरव शर्मा को विजिलेंस ने बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। विजिलेंस टीम आरोपी जज से रिश्वत मामले की गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


हिमाचल में रिश्वत लेते हुए जज के रंग हाथों पकड़े जाने का यह पहला मामला है। चेक बाउंस केस में 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करने पर सुंदरनगर के एक व्यवसायी ने विजिलेंस से शिकायत की। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर मंगलवार देर शाम जज के आवास पर पहुंचकर चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

चेक बाउंस मामले को निपटाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप

judge caught red handed for taking 40 thousand rupee bribe sent on remand

विजिलेंस ने मौके पर चालीस हजार रुपये की राशि बरामद की, जिसमें दो-दो हजार के नोट मिले। विजिलेंस टीम ने डीएसपी अभिमन्यु शर्मा की अगुवाई में कार्रवाई कर रिश्वत लेने पर जज को गिरफ्तार किया। बुधवार को गिरफ्तार जज को अदालत में पेश किया और दो

दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी जज के खिलाफ केस दर्ज कर विजिलेंस गहन छानबीन कर रही है। डीएसपी विजिलेंस अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि रिश्वत मामले में गिरफ्तार जज को तीन फरवरी को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed