फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fraud case in shimla.

नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए तीन लाख

Fri, 20 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
job fraud case in shimla.

शिमला के सदर थाना में शुक्रवार को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर तीन लाख की ठगी करने का मामला दर्ज किया है। इसमें युवक को एक निजी कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम शातिरों ने अपने अकाउंट में तीन लाख रुपये जमा करवाए और बाद में अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इस पर युवक ने थाना सदर में आकर इस ठगी की शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक द्वारा आरोपी के खाते में जमा की गई राशि से संबंधित दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। ठगी का शिकार हुए युवक मेघ सिंह निवासी सतरेहर धर्मपुर सरकाघाट का आरोप है कि वह मोहित रावत को पिछले तीन सालों से जानता था। उसके एक मित्र पंकज कुमार ने उसे निजी कंपनी में नौकरी दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन


उससे उसका बायोडाटा ई मेल के माध्यम से मांगा। उसने उसे भेजा और इसके साथ ही अलग अलग किस्तों में  मांगने पर तीन लाख रुपये पंकज के बैंक खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद से पकंज ने अपना मोबाइल फोन ही बंद कर दिया। इस पर ठगी का शिकार हुए मेघ सिंह ने थाने में आकर पूरे मामले की जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed