{"_id":"3c62739aabad648d6065512939bbd5ea","slug":"job-fraud-case-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए तीन लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
शिमला के सदर थाना में शुक्रवार को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर तीन लाख की ठगी करने का मामला दर्ज किया है। इसमें युवक को एक निजी कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम शातिरों ने अपने अकाउंट में तीन लाख रुपये जमा करवाए और बाद में अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इस पर युवक ने थाना सदर में आकर इस ठगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक द्वारा आरोपी के खाते में जमा की गई राशि से संबंधित दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। ठगी का शिकार हुए युवक मेघ सिंह निवासी सतरेहर धर्मपुर सरकाघाट का आरोप है कि वह मोहित रावत को पिछले तीन सालों से जानता था। उसके एक मित्र पंकज कुमार ने उसे निजी कंपनी में नौकरी दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन
उससे उसका बायोडाटा ई मेल के माध्यम से मांगा। उसने उसे भेजा और इसके साथ ही अलग अलग किस्तों में मांगने पर तीन लाख रुपये पंकज के बैंक खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद से पकंज ने अपना मोबाइल फोन ही बंद कर दिया। इस पर ठगी का शिकार हुए मेघ सिंह ने थाने में आकर पूरे मामले की जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन