फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jewellery worth rs 93 lakh seized by himachal police

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बैरियर पर 93 लाख के गहने बरामद

Thu, 09 Nov 2017 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Thu, 09 Nov 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
jewellery worth rs 93 lakh seized by himachal police

पुलिस ने सोलन जिले के बद्दी बैरियर पर निरीक्षण के दौरान सोने के आभूषणों की खेप बरामद की है। चूड़ियों और हारों की यह खेप बाहरी राज्य से बद्दी लाई जा रही थी। पुलिस ने बरामद सोने को आयकर एवं आबकारी विभाग के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


बरामद सोने के आभूषणों की कीमत 93 लाख रुपये आंकी गई है। इसमें नौ हार और 88 चूड़ियां हैं। हालांकि, सोने के साथ पकड़े गए व्यापारी ने इसके पक्के बिल प्रस्तुत किए हैं। दस्तावेज दिखाने के बाद फिलहाल व्यापारी को छोड़ दिया गया है। डीएसपी राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एक कार की जांच की तो पिछली सीट पर एक काले रंग का बैग मिला। बैग को खोला गया तो सोने के जेवर बरामद किए गए। निरीक्षण के दौरान वहां पर थाना प्रभारी बद्दी मस्त राम नायक और आईटीबीपी के जवान ड्यूटी पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

jewellery worth rs 93 lakh seized by himachal police

पूछताछ के दौरान गाड़ी चालक ने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र रामकुमार निवासी हिसार, हरियाणा बताया। उसने बताया कि वह यह सामान नयना अपार्टमेंट बद्दी ले जा है। जहां उसका दोस्त रहता है। पुलिस उस व्यक्ति से भी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह बिल विनी जैम एंड ज्वैलर्स लिमिटेड, प्रीतमपुरा, नई दिल्ली के नाम से कटा हुआ है।

जब पुलिस ने पकड़े गए सोने का वजन किया तो उसका वजन बिल पर दर्शाए गए वजन कम पाया गया। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग और आबकारी विभाग को पूरा मामला सुपुर्द कर दिया है। विनोद कुमार पुत्र रामकुमार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है और गाड़ी को भी रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed