फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jeep accident at kullu.

कुल्लू के पास खाई में गिरी जीप, एक की मौत

Sun, 14 Sep 2014 03:41 PM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
jeep accident at kullu.

कुल्लू के बंजार उपमंडल के तहत आने वाले दोगाधार के डोला नाला के पास एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, हादसे में आठ लोग घायल हो गए है।

विज्ञापन


इनमें पांच लोग कुल्लू अस्पताल में भर्ती किए गए है जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त जीप संख्या एचपी 66-0758 दोगाधार से बजौरा की ओर आ रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान डोला नाला के पास गाड़ी खाई में जा गिरी। इस हादसे में जगत राम 35 साल पुत्र भोला राम गांव दोगाधार की मौत हो गई है। वहीं, जीप में सवार महेंद्र सिंह, अमर सिंह, किशन चंद, ओम नाथ, काली देवी, चालक मोहर सिंह, अंजू देवी और रिता घायल हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कुल्‍लू अस्पताल में भर्ती

jeep accident at kullu.

घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। यहां पांच लोगों को भर्ती कर दिया गया है। वहीं, तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए कुल्लू लाया गया है।

चिकित्सकों ने जगत राम को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। इधर,एसडीएम कुल्लू डॉ. सुरेश जसवाल भी अस्पताल में पहुंचे और घायलों से मिले।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार के सदस्यों को दस हजार और घायलों एक से दो हजार तक फौरी राहत प्रदान की गई है। वहीं बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने भी घटना स्थल का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed