फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   innova car crushed a youth at una.

तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला राहगीर युवक, मौत

Tue, 31 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर(ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर(ऊना) Updated Tue, 31 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
innova car crushed a youth at una.
इनोवा कार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत दर्दनाक मौत हो गई। अस्पताल ले जाते वक्त इसने दम तोड़ दिया।

ऊना में पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत बैरियर के समीप एक इनोवा कार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप निवासी बनगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बनगढ़ निवासी प्रदीप रविवार देर रात अपने निजी कार्य से मैहतपुर आया हुआ था। इसी दौरान तेजरफ्तार इनोवा कार ने सड़क किनारे चल रहे प्रदीप को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही प्रदीप ने दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed