फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   infant dead body found in theog forest

जब नवजात को मुंह में लेकर मार्केट पहुंचा डॉगी

Mon, 16 Jun 2014 06:33 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
infant dead body found in theog forest
ठियोग के साथ लगते जंगल में कोई अपनी नवजात बच्ची को फेंक गया। इसका पता तब चला जब एक कुत्ता इसे उठाकर बाजार तक ले गया। बाजार के बीचोंबीच बच्ची का शव मुंह में लिए घूम रहे इस कुत्ते को देखकर यहां मौजूद लोग दंग रह गए।
विज्ञापन


लोगों ने बच्ची का शव कुत्ते से छुड़वाया और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस बच्ची का जन्म सातवें माह में ही हो गया था।
विज्ञापन


वहीं, ठियोग अस्पताल से बाद विशेषज्ञ जांच के लिए बच्ची के शव को आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने खबर की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले भी ठियोग अस्पताल के पास इस तरह का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस, केस दर्ज

infant dead body found in theog forest

जंगल में कौन इस नवजात को फेंक गया है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। आसपास के क्लीनिकों में भी छापेमारी की जा रही है।

ठियोग अस्पताल के एसएमओ डा. कुलदीप कंवर ने बताया कि नवजात एक लड़की थी जिसका बजन करीब आठ सौ ग्राम है। उन्होंने कहा कि हो सकता है की बच्ची का जन्म सातवें माह में हो गया हो।

डीएसपी ठियोग रतन सिंह भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को किसने जंगल में फेंका है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed