फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Locals caught and beat up an intoxicated man for molesting a woman.

Meerut News: महिला से छेड़छाड़ करने पर नशेड़ी को लोगों ने पकड़कर पीटा

Wed, 07 Oct 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Locals caught and beat up an intoxicated man for molesting a woman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। सरधना रोड पर मंगलवार देर शाम शराबी ने महिला से छेड़छाड़ की। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई।

गणपति विहार कॉलोनी के सामने हाईवे किनारे एक महिला मंगलवार शाम अपने बच्चे के साथ घूम रही थी। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में महिला के पास पहुंचा। आरोपी ने महिला पर अश्लील टिपण्णी कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों और राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई करके उसे पुलिस को सौंप दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपी को मेडिकल कराया जा रहा है। वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed