फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer chasing cattle from his field dies after being hit by a vehicle

Agra News: गोवंश को खेत से भगा रहे किसान की वाहन की चपेट में आने से माैत

Wed, 07 Oct 2026 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer chasing cattle from his field dies after being hit by a vehicle
फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो जसमंत श्रोत परिजन - फोटो : लंभुआ में धरना देते सपा कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र में सोमवार रात खेत में घुसे गोवंश को भगाने गए एक किसान को आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान ने मंगलवार को आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

गांव पूठा झील निवासी जसवंत सिंह (57) रोजाना अपने खेत में खड़ी बाजरे की फसल की रखवाली करने जाते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे वह खेत पर रखवाली कर रहे थे, इसी दौरान गोवंश खेत में घुस आए। उन्हें भगाने के लिए जसवंत सिंह खेत से बाहर आगरा-फतेहाबाद मार्ग की ओर पहुंचे, जहां कौलारा झील के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान जसवंत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed