फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike bounces over speed breaker; woman falls onto road and dies

Ballia News: ब्रेकर पर उछली बाइक, सड़क पर गिरी महिला की हुई माैत

Wed, 07 Oct 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike bounces over speed breaker; woman falls onto road and dies
मनियर। थाना क्षेत्र के पिलुई चट्टी के पास मंगलवार को स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाइकिल उछलने से सड़क पर गिरी महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला बेटे के साथ अपनी बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बसारिखपुर जा रही थीं।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी देव दतिया देवी (48) पत्नी ददन तुरहा (52), मंगलवार को अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर से बसारिखपुर जा रही थीं। उन्हें अपनी बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होना था। पिलुई चट्टी के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही मोटरसाइकिल उछल गई। इससे देव दतिया देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें तत्काल मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बलिया रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी और रेफरल पर्ची भी बना दी। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी कारण पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मृतका के परिवार में पति के अलावा दो बेटे और पांच बेटियां हैं। मनियर थाना प्रथारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मामले भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed