{"_id":"6ac548f2b948337935068ebc","slug":"lawyer-assaulted-in-land-encroachment-dispute-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163969-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जमीन कब्जे के विवाद में अधिवक्ता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जमीन कब्जे के विवाद में अधिवक्ता से मारपीट
विज्ञापन
फोटो-39-अधिवक्ता से मारपीट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और तहसील के अधिवक्ता। संवाद
बिंदकी। जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार दोपहर अधिवक्ता जयनारायण सिंह चौहान का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि जमीन विक्रेता अनीता देवी ने उनका गला दबाकर तमाचा मारा, जबकि चौडगरा निवासी रवि ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने अधिवक्ता का सीएचसी में मेडिकल कराया है।
अधिवक्ता जयनारायण सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में कुछ जमीन खरीदी थी। मौके पर बैनामे में दर्ज भूमि से कम जमीन मिली थी। क्रय भूमि पर कब्जे के लिए कई बार कहने के बावजूद विवाद का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर अनीता देवी और रवि बातचीत के लिए पहुंचे थे। उस समय अधिवक्ता की पत्नी लक्ष्मी सिंह भी मौजूद थीं। बातचीत के दौरान ही मारपीट हुई। वहां मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव किया।
अधिवक्ता जयनारायण सिंह चौहान का आरोप है कि जमीन की रकम अनीता देवी पहले ही ले चुकी हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जयनारायण सिंह हृदय रोगी हैं। वे करीब एक सप्ताह पहले ही अस्पताल से ऑपरेशन कराकर लौटे हैं। वहीं, अनीता देवी ने जमीन बेचने के बाद रुपये नहीं मिलने का आरोप लगाया है। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और कार्रवाई की जा रही है।