{"_id":"5d7f9f228ebc3e01622a1bb6","slug":"illegal-cannabis-farming-busted-in-mandi-and-an-illegal-gun-recovered-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों से भांग निकाल रहे युवा पुलिस को देख भागे, बिना लाइसेंस की बंदूक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पौधों से भांग निकाल रहे युवा पुलिस को देख भागे, बिना लाइसेंस की बंदूक बरामद
Tue, 17 Sep 2019 10:59 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी में नाचन की स्यांज पंचायत के कोटला गांव में खेतों में पौधों से भांग निकाल रहे कुछ युवाओं को देख गोहर पुलिस ने दबिश दी। युवक मौका पाते ही रफूचक्कर हो गए। मौके से पुलिस ने खेत में भांग के 639 पौधे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
नजदीक एक गोशाला में बिना लाइसेंस की एक बंदूक और चार लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। पुलिस ने मामले में आरोपी बीर सिंह निवासी कोटला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्यांज की तरफ गश्त पर गई थी। इस दौरान पुलिस को खेतों में भांग मलते कुछ युवा दिखाई दिए। पुलिस ने खेतों में दबिश दी और युवा पुलिस को देख फरार हो गए। पुलिस ने खेतों में बिजाई किए 639 भांग के पौधे बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस ने समीप की गोशाला से बिना लाइसेंस की एक बंदूक और चार लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। पुलिस पता लगा रही है कि बंदूक कहां से आई और अवैध हथियार को क्यों गोशाला में छिपाया गया था।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव चंद ने बताया कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।