एचआरटीसी बस ने कुचला युवक, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी ऊना डिपो की बस ने नालागढ़-भरतगढ़ रोड पर एक युवक को कुचल लिया। इसमें युवक घायल हो गया जिसे पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस चौकी दभोटा ने बस चालक राम रतन के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार बस चलाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
युवक को घटना के कुछ देर बाद ही एंबुलेंस से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान कांगड़ा निवासी सुंदरजीत उम्र 28 पुत्र रमेश चंद के रूप में हुई है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हादसा रविवार की दोपहर 12.30 बजे भाटियां गांव स्थित सारा टेक्सटाईल कंपनी के पास पेश आया। इस दौरान उद्योग में कार्यरत युवक अपने कमरे में जा रहा था कि बस की चपेट में आ गाया। चालक ने युवक को बचाने के प्रयास में जोरदार ब्रेक भी लगाई गई।
इसके बावजूद युवक की दोनों टांगे बस की कंडक्टर साईड के पिछले टायर के नीचे आ गई व सिर में भी चोटें आई। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी ऊना डिपो की बस गगरेट-कालका-शिमला रूट पर कालका की ओर जा रही थी।
इस दौरान युवक अचानक ही बस के सामने आ गया। बस चालक की ओर से उसे बचाने का प्रयास करने के बावजूद सुंदरजीत पिछले टायर के नीचे आ गया। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि मामले में चालक राम रतन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बोलेरो-बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर पंडोह डैम के समीप शुक्रवार रात बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है।
युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार नरेश कुमार निवासी गांव जागर पंडोह अपने दोस्त पुष्पराज के साथ उसके घर गांव थाच कल्हणी की ओर बाइक पर जा रहा था।
युवक रात पौने बारह बजे के करीब पंडोह डैम के पास पहुंचे। डैम से कुछ ही दूरी पर अचानक बोलेरो गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। इससे जागर गांव के नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त पुष्पराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे 108 एंबुलेंस में जोनल अस्पताल मंडी लाया गया, जहां पर इलाज के बाद पुष्पराज की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने हादसे की सूचना पंडोह चौकी में पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।