फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus accident in thiyog, 10 died

एचआरटीसी की बस खाई में गिरी, 14 की मौत

Tue, 27 May 2014 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ठियोग/कोटखाई(रामपुर बुशहर)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ठियोग/कोटखाई(रामपुर बुशहर) Updated Tue, 27 May 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus accident in thiyog, 10 died

ठियोग से नेरी जा रही हिमाचल परिवहन निगम की ओवर लोड बस लेलू पुल के पास करीब 300 फीट खाई में जा गिरी। इस हादसे में पूर्व विधायक मेहर सिंह चौहान समेत 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 60 लोगों को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें, बस हादसा : चालक का बयान सुनकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निगम की बस (एचपी 03बी 6121) ठियोग से दोपहर करीब साढ़े 11 बजे नेरी के लिए निकली। शाम को करीब पौने पांच बजे बस ठियोग से करीब 50 कि मी दूर लेलू पुल और बलगार के बीच खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। इसके अलावा तीन लोगों ने ठियोग अस्पताल में दम तोड़ा।

हादसे का कारण बस में ओवर लोडिंग बताया जा रहा है। बस में 35 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन हादसे के दौरान उसमें 75 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का दल मौके पर पहुंच गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिलीप कंवर ने कहा कि डीडीयू अस्पताल से भी डाक्टरों की एक टीम घटनास्थल की तरफ भेजी गई है।


मौके पर ही पोस्टमार्टम किए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम ठियोग एमआर भारद्वाज प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की।

डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हादसे में इनकी गई जान
रमेश कुमार (39) निवासी पंचा(रेणुका), गुड्डू कुमार निवासी संग्रामपुर बिहार, शांता देवी पत्नी भगत राम निवासी बलगदेहा, मदन निवासी चनैड़ ठियोग, आत्मा राम निवासी टाली चनेर, रुचि निवासी चनेर, इंद्र सिंह (40) निवासी कत्याणा ठियोग, रती राम चौहान निवासी पड़गया ठियोग, मुगल टाली, काकू राम निवासी टाली बताए गए है। जबकि पूर्व विधायक मेहर सिंह चौहान, कला देवी निवासी ठियोग, बस परिचालक महेंद्र सिंह और महेंद्र पुत्र नंदलाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed