शार्ट सर्किट से लगी आग, मकान राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज उपमंडल के अमरोह गांव मे स्लेटपोश मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान के दो कमरे जल कर राख हो गए। आग से मकान में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
गांववासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जल कर राख हो चुका था। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। जानकारी के अनुसार अमरोह गांव के बर्फू राम पुत्र मक्खनू राम के घर में शाम करीब 5 बजे अचानक आग लग गई।
मकान में दो कमरे में हैं। एक में पीड़ित परिवार रहता है। दूसरा कमरा उसके भाई कांसी राम का है। जो यहां नहीं रहते हैं। जिस समय आग लगी पीड़ित परिवार घर पर ही मौजूद था। आग से करीब 4 लाख का नुकसान हुआ है।
5 हजार की फौरी राहत दी
आग लगने का पता लगने पर परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। देखते ही देखते आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया। जब तक गांव वासी आग पर काबू पाते तब तक मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक गांववासियों ने आग पर काबू पा लिया था। पंचायत प्रधान रानी देवी और वार्ड सदस्य सोमा देवी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। तहसलीदार भोरंज संजीव कुमार ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये फौरी राहत दी।