{"_id":"7b54dd3c3634d6da0de29bcd7bb7b39c","slug":"house-fire-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला मकान जला, बेघर हुए लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मंजिला मकान जला, बेघर हुए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 11 Nov 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के गैहरा के मलांठा गांव में आग लगने से एक तीन मंजिला मकान जलकर खाक हो गया है। आगजनी से करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की इस घटना से दो परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना देर रात की है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य कमरे में ही सो रहे थे। एक घर में रहने वाले वजीर के बड़े बेटे कृष्ण चंद को साथ के कमरे से धुंआ उठता दिखाई दिया। उसने कमरे में जाकर देखा, तो आग लगी थी।
विज्ञापन
कृष्ण चंद अपने माता-पिता और बच्चों को तो बाहर ले आया, लेकिन उसका छोटा भाई व उसकी पत्नी और बच्चा घर के भीतर ही फंस गए। छोटे बेटे पवन कुमार और उसकी पत्नी ने घर की ऊपरी छत में बनी खिड़की से करीब 20 फुट की छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
अपने बच्चे को भी घर की छत पर लगे स्लेट तोड़कर बाहर निकाल लिया। इस बीच आग बहुत अधिक बढ़ गई थी। वजीर के साथ वाले घर में उसकी आटा चक्की थी। वह भी आग में पूरी तरह भस्म हो गई। लोगों की मक्की, गेहूं की फसल आदि भी आग में जलकर राख हो गई।
वजीर और उसका परिवार घर की कोई भी चीज आग से बाहर नही ला पाए। घर में रखी उनकी सभी वस्तुएं टीवी, रैफ्रीजेटर, जेवरात, राशन का सामान आदि सब कुछ जल गया। इसके चलते वजीर की जीवन भर की जमा पूंजी आग में जलकर राख हो गई।