सिरफिरे युवक ने दो लोगों सहित एक बकरे को दराट से काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शिमला जिले की टिक्कर उप तहसील के तहत एक सिरफिरे युवक ने दो लोगों सहित एक बकरे को मौत के घाट उतार दिया। वारदात पंद्रह अगस्त को दिन के समय हुई। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। एसपी शिमला सौम्या सांवशिबन ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का जायजा लिया।मंगलवार को पहली घटना शरौंथा गांव दिन के समय करीब एक बजे की है।
करछारी गांव के आरोपी युवक शुभम चौहान पुत्र गोवर्धन चौहान (23) ने शरौंथा गांव में रहने वाले एक अंधे नेपाली व्यक्ति पर दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
कुछ देर बाद शरौंथा में ही गांव के कुछ दूरी पर एक व्यक्ति के घर के बाहर बंधे बकरे को काट डाला। करीब चार किलोमीटर शाम पांच बजे करछारी पहुंचने पर युवक ने 85 साल के बुजुर्ग जोबनू राम की दराट से उसके घर के बाहर निर्मम हत्या की डाली।
उस समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। एक मवेशी सहित दो लोगों की हत्या के बाद आरोपी आस पास घूमता रहा। शाम करीब छह बजे सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
हत्या की वजह नहीं बता पा रही है पुलिस
डीएसपी मदन कांत शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पंहुच कर युवक को करछारी गांव के समीप से देर रात दबोच लिया। रात को पूछताछ में युवक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला। युवक के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है।
बुधवार को सुबह एसपी शिमला सौम्या ने फॉरेंसिंक टीम के डा. विवेक सहजपाल के साथ मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए हैं। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से भी मामले को लेकर बातचीत की। डीएसपी मदन कांत शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक द्वारा नशे की हालात में वारदात को अंजाम देने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम मौके पर सबूत जुटा रही है। युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।