फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police solve ponta lady teacher murder case.

शिक्षिका के सिर पर मारा पत्थर, बेहोशी की हालत में दुराचार और लूट

Wed, 27 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 27 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Himachal police solve ponta lady teacher murder case.
करीब डेढ़ माह पहले पांवटा के वार्ड-5 में शिक्षिका की बेरहम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में करीब डेढ़ माह पहले पांवटा के वार्ड-5 में शिक्षिका की बेरहम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दिल्ली के एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 14 मार्च को आरोपी ने शिक्षिका पर लूट के इरादे से हमला किया था।

विज्ञापन


सिर पर पत्थर मारा, इसके बाद बेहोशी की हालत में दुराचार भी किया। आरोपी इससे पहले हत्या प्रयास के आरोप में तिहाड़ जेल से भी सजा काट चुका है। आरोपी के गुनाहों की लिस्ट काफी लंबी है। हत्या के आरोपी किशोर छेत्री (25) उर्फ विक्की उर्फ राबर्ट उर्फ नानू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सौम्या ने पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया। 14 मार्च को वार्ड-5 पांवटा की यमुनांचल कॉलोनी में निजी स्कूल की शिक्षिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस को इस मामले में लूट और दुराचार के बाद हत्या की आशंका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में किया रेप, फिर की लूट

Himachal police solve ponta lady teacher murder case.
डीएनए रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है कि शिक्षिका से दुराचार भी हुआ है।

डीएनए रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है कि शिक्षिका से दुराचार भी हुआ है। आरोपी युवक नशेड़ी और कई वारदातों में इसका हाथ है। इसने लूट के इरादे से शिक्षिका पर हमला किया था। पीछे से कपड़े में पत्थर बांध कर सिर पर वार किया।

इससे शिक्षिका बेसुध होकर गिर गई। आरोपी ने इसके बाद इससे दुराचार किया और सारा सामान लूट लिया। लूटा गया सामान नप मैदान पांवटा के समीप नाई की दुकान बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस जांच टीम ने संदेह के आधार पर देवर को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोपी तथा संदिग्ध रहे करीब दो दर्जन लोगों के डीएनए सैंपल लिया गया। 10 अप्रैल को पांवटा कॉलेज की छात्रा से चैन स्नेचिंग तथा देवीनगर मंदिर के गुल्लक से नकदी चोरी में एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसको भी संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed