{"_id":"6192612c4b235f205d38f77b","slug":"himachal-news-private-university-student-booked-for-sedition-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर निजी विवि के छात्र पर देशद्रोह का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर निजी विवि के छात्र पर देशद्रोह का केस
Mon, 15 Nov 2021 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Nov 2021 07:03 PM IST
सार
युवक के खिलाफ कंडाघाट पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन सीज कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले के वाकनाघाट स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत मूलतया कश्मीर निवासी छात्र के खिलाफ देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। छात्र ने बीते 24 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत पर पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत के खिलाफ नारेबाजी की थी। छात्र पर भारतीय सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का भी आरोप है।
विज्ञापन
छात्र ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बाबत पोस्ट की थी। जिस पर यह कार्रवाई की गई है। युवक के खिलाफ कंडाघाट पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन सीज कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, धर्म जागरण समन्वय संगठन ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के सोलन विभाग के संयोजक वीरेंद्र सहगल ने प्रेस वार्ता में बताया कि संगठन ने 31 अक्तूबर को पुलिस में मामले की लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके बाद 11 नवंबर को पुलिस ने एक आरोपी वसीम मुश्ताक के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य छात्रों को भी तुरंत गिरफ्तार कर काई कार्रवाई की जाए। सहगल ने कहा कि देश में रहकर देश और सेना को गाली देना एक अपराध है, जिसकी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनके साथ जिला संयोजक जगदीश, गुरदीप, दीपक, प्रमोद, राजू व सुरेश आदि मौजूद रहे।