{"_id":"5995850b4f1c1bc5558b45f0","slug":"himachal-kangra-girl-hair-chopped-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को परिवार के साथ सोई थी लड़की, सुबह कटी मिली चोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को परिवार के साथ सोई थी लड़की, सुबह कटी मिली चोटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां की पंचायत ठानपुरी में 14 वर्षीय बालिका की चोटी कटने की घटना सामने आई है। यह घटना बीती रात उस समय घटित हुई, जब 8वीं की छात्रा नीलम कुमारी पुत्री मनोज कुमार परिजनों के साथ एक ही कमरे में सोई हुई थी।
विज्ञापन
सुबह घटना का पता चलते ही नगरोटा बगवां पुलिस थाना में इसकी सूचना दी गई। एसएचओ एनडी थिंड ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि नीलम कुमारी बहन और माता-पिता के साथ सोई हुई थी।
विज्ञापन
सुबह उसने देखा कि उसकी दो चोटियों में से बाईं तरफ की लगभग एक फुट तक चोटी कटी हुई थी। घर में हर कोई हैरान था कि एक ही कमरे में सभी के इकट्ठे सोने के बावजूद यह कैसे हो गया।
विज्ञापन
ढूंढने पर बालिका के कटे हुए चोटी के बाल बिस्तर पर तकिये के नीचे पाए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। बाल लैब में भेजे जा रहे हैं, जिससे पता लगाया जा सके कि बाल किस चीज से काटे गए हैं।