{"_id":"59d08f054f1c1b9e538b5089","slug":"himachal-dharamshala-10-lakh-rupee-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर दिलाने के नाम पर कर डाली 10 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंडर दिलाने के नाम पर कर डाली 10 लाख की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला निवासी एक ठेकेदार ने धर्मशाला के सदर पुलिस थाना में उसके साथ टेंडर दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पंचकूला के ठेकेदार आशीष वालिया ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री से जान-पहचान होने का हवाला देकर पंचकूला के ही एक व्यक्ति ने टेंडर दिलवाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
ठेकेदार आशीष ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उससे कहा कि उसकी हिमाचल सरकार में एक मंत्री से गहरी जान-पहचान है और वह मंत्री के जरिये उसे टेंडर दिलवा देगा। इस एवज में आरोपी ने उससे 10 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो उसे टेंडर मिला और न ही आरोपी ने उसके पैसे वापस किए।
विज्ञापन
इसके बाद ठेकेदार ने धर्मशाला आकर पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाई। धर्मशाला सदर पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, धोखाधड़ी के इस मामले में मंत्री जुड़ा होने के चलते पुलिस प्रशासन मामले की हर पहलू से जांच कर रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मशाला विजय सकलानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।