फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl throw his baby in forest at rohru, died.

अविवाहिता ने जन्म देते ही जंगल में फेंका नवजात, मौत

Wed, 18 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
girl throw his baby in forest at rohru, died.
युवती ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे जंगल में फेंक दिया। - फोटो : Demo pic

शिमला के साथ लगते रोहड़ू में खदराला के पास एक नेपाली मूल की युवती ने शिशु को जन्म देने के बाद जंगल में फेंक दिया। लोगों ने शिशु को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र से आईजीएमसी शिमला पहुंचाते समय नवजात ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सुराग मिलने पर पुलिस ने शिशु को जन्म देने वाली अविवाहिता को तलाश कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार शाम के समय लोगों को खदराला के जंगल में नवजात शिशु मिला। लोगों ने उसको उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिक्कर पहुंचाया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। टिक्कर से नवजात को आईजीएमसी शिमला के लिए भेजा गया। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने बच्चे को जन्म देने वाली महिला की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने कबूला, उसने दिया था बच्चे को जन्म

girl throw his baby in forest at rohru, died.
जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला खदराला में नेपाली मूल की अविवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया। - फोटो : Demo pic

जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला खदराला में नेपाली मूल की अविवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस की पूछताछ में नेपाली युवती ने कबूल किया। उसको पुलिस ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया है।

डीएसपी कमल किशोर ने कहा शिशु को जन्म देने वाली नेपाली मूल की युवती को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। नवजात की मौत हो चुकी है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद युवती से पुलिस पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed