फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl student of ninth class became mother at nahan sirmour

नौवीं कक्षा की छात्रा बनी मां, पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का मामला

Tue, 12 Jun 2018 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 12 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
girl student of ninth class became mother at nahan sirmour

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, मामला एक साल पुराना है लेकिन रविवार को ही पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तब मामला दर्ज करवाया जब वह मां भी बन गई।

विज्ञापन


 नाबालिग पीड़िता ने नाहन अस्पताल में रविवार को ही एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2017 के मई महीने में जब वह स्कूल से घर लौटने के बाद घास काटने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह शोर करने लगी तो आरोपी ने उसके मुंह को हाथ से बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बात सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी दी

girl student of ninth class became mother at nahan sirmour

आरोपी ने यह बात सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि इसके बाद भी आरोपी उसके साथ 3-4 बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। बताया गया कि 9 जून को उसके पेट में दर्द होने के बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल ददाहू ले गए जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया।

10 जून को सुबह के समय पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया।
उधर, एसएचओ संगड़ाह विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed