फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl raped by uncle at bilaspur.

नाबालिग ने जन्मा बच्चा, चाचा ने किया था रेप

Fri, 20 Nov 2015 05:15 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
girl raped by uncle at bilaspur.

रिश्ते को शर्मसार करने वाले चाचा की करतूत डीएनए रिपोर्ट में सामने आ गई। एक साल पहले मासूम से रेप करने वाले चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के बिलासपुर का है। यहां घुमारवीं में एक साल पहले भतीजी के साथ दुराचार करने वाले कथित आरोपी की करतूत डीएनए रिपोर्ट में सामने आ गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक लगभग एक साल पहले एक नाबालिग ने चाचा पर दुराचार के आरोप लगाए थे। पुलिस के अनुसार नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इसके बाद उसने अस्पताल में नाबालिग ने मृत बच्चे को जन्म भी दिया।

विज्ञापन

डीएनए रिपोर्ट से खुला राज

girl raped by uncle at bilaspur.

पुलिस ने मामले की जांच के तहत मृत बच्चे डीएनए सैंपल लिया था। इसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घुमारवीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और पोस्को अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि आरोपी को छह दिन तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed