{"_id":"56fdf5d24f1c1bcf63f00105","slug":"girl-raped-by-grandfather-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ दादा ने किया रेप, हुई गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ दादा ने किया रेप, हुई गर्भवती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 01 Apr 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
दुराचार का आरोप नाबालिग के दादा पर लगा है। नाबालिग अब सात माह से गर्भवती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में नाबालिग के साथ दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चुराह क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार होने का मामला दर्ज किया गया है। दुराचार का आरोप नाबालिग के दादा पर लगा है। नाबालिग अब सात माह से गर्भवती है।
विज्ञापन
यह मामला चाइल्ड लाइन संस्था के बाद पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार यह नाबालिग दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि उसके साथ दादा ने दुराचार किया।
विज्ञापन
अब वह सात माह से गर्भवती है। नाबालिग के परिजनों को भी अब जाकर इस मामले का पता चला है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवा दिया है। इसके अलावा आरोपी दादा को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग के बयान लेने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है।