{"_id":"57922ea14f1c1b6949c4ca97","slug":"girl-rape-case-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा कर किया रेप, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को अगवा कर किया रेप, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को बहला फुसलाकर पहले तो एक युवक अपने साथ ले गया फिर किराए कमरा लेकर उसके साथ दुराचार कर डाला। मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां क्षेत्र के तहत एक नाबालिग को अगवा कर दुराचार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा कि उनके ही गांव का एक युवक उनकी बेटी को अगवा कर भुंतर ले गया।
विज्ञापन
जहां पर उसने नाबालिग के साथ रेप किया। पिता का कहना कि आरोपी युवक और उसकी बहन बहला-फुसला कर उसकी बेटी को भुंतर में एक किराये के कमरे में ले गए। जहां पर आरोपी युवक ने दुराचार किया।
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।