आबरू बचाने के लिए चीखती रही, मगर कोई नहीं आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला सराजघाटी के बाड़ा के समीप पनशीर गांव में 25 वर्षीय युवती ने एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर दिया है।
युवती को मेडिकल के लिए मंडी भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक युवती रोज की भांति दूध छोड़ने के लिए जंगल के रास्ते जा रही थी। इस दौरान एक युवक उसका पीछा करते हुए आया और उसने युवती को देवीधार नाला के पास दबोचा और उसके साथ दुराचार किया।
दुराचार करने के बाद युवक ने घटना के बारे में किसी को न बताने को लेकर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके उपरांत युवती डर के मारे कुछ दिन तक परिजनों को घटना का वृत्तांत नहीं सुना सकी।
मानसिक तनाव में हैं युवती
युवती ने बुधवार को उक्त घटना के बारे परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत गोहर थाना जाकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने युवती के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला इस वारदात से मानसिक तनाव में है और काफी डरी हुई है।
एसएचओ गोहर लाल सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। इधर, एसपी मंडी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लिया जाएगा।