{"_id":"5739b8c34f1c1bc54aac732f","slug":"girl-fail-in-10th-class-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में फेल होने पर छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं में फेल होने पर छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
Updated Tue, 17 May 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
दसवीं की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने घर पर चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने घर पर चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की यह घटना हिमाचल के कांगड़ा की है। पुलिस थाना इंदौरा के तहत गांव चनौर में शिवानी (18) पुत्री विजय कुमार ने घर के स्टोर में लोहे के एंगल से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
घटना के वक्त शिवानी के माता-पिता घर से बाहर थे। शिवानी के भाई अंकुश कुमार ने सबसे पहले बहन को फंदे पर लटका देखा। अंकुश की चीख-पुकार सुनकर गांव वाले भी जुट गए, जिन्होंने शिवानी के शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
अंकुश ने पुलिस को बयान दिया है कि शिवानी दसवीं में पास न होने की वजह से परेशान थी। अंकुश के अनुसार घटना के वक्त माता-पिता खेतों में गए थे। उसने शिवानी को घर पर ढूंढा तो वह स्टोर में गाडर के साथ चुनरी के सहारे लटकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस थाने के एएसआई संतोष कुमार, एएसआई देवानंद शर्मा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हास्पिटल नूरपुर भेज दिया।
डीएसपी नूरपुर महिंद्र सिंह मन्हास ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शिवानी ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा था। लिहाजा, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है।