मनाली में इजराइली महिला से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, हालत नाजुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में एक विदेशी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला को कुल्लू अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि महिला की हालत काफी नाजुक है। मामले की जानकारी इजराइल के दूतावास को भी दे दी गई है। एसपी कुल्लू पदम चंद ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार इजराइल की महिला मनाली से केलांग की ओर जा रही थी।
इसके लिए वह रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मनाली बस अड्डा में लिफ्ट लेने को पहुंची थी। इस दौरान उसे कोई भी वाहन नहीं मिला। बाद में एक अज्ञात वाहन में सवार छह लोगों ने उसे अपने वाहन में बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
महिला की हालत नाजुक, पुलिस ने की नाकाबंदी
मामला गंभीर होने पर कुल्लू पुलिस जगह-जगह आरोपियों की धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। इधर, पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि घटना किस स्थान पर हुई है, इस बारे में विदेशी महिला को कोई भी जानकारी नहीं है।
बावजूद पुलिस ने टीमों ने गठन कर संबंधित ठिकानों पर दबिश देकर छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन की भी तलाश कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
देवभूमि हुई शर्मशार
दो साल पूर्व मनाली में ही एक अमेरिकी महिला के साथ भी गैंगरेप हुआ था। अब फिर से मनाली में विदेशी महिला से गैंगरेप होने से देवभूमि कुल्लू व पर्यटन नगरी का नाम दुनिया भर में बदनाम हुआ है।