फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jyoti Murder Case: FSL report reveal new mystery in this case

ज्योति मर्डर केस: इस रिपोर्ट से मुश्किल में रामकुमार

Tue, 01 Jul 2014 01:18 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Murder Case: FSL report reveal new mystery in this case

बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में सीएफएसएल चंडीगढ़ की रिपोर्ट पुलिस के पास आ चुकी है। इसमें ज्योति के कपड़ों और मौके से मिले खून के सैंपल मैच कर गए हैं। दोनों सैंपलों में पाया गया कि दोनों जगह ज्योति का ही खून है।

विज्ञापन


इससे पुलिस केस को जहां मजबूती मिली है, वहीं मुख्य आरोपी हिमाचल के विधायक रामकुमार चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, ज्योति के स्वेटर से मिले बाल के बारे में कहा गया है कि यह किसी इंसान का बाल है, लेकिन किसका है, यह स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सप्लीमेंट्री चालान दे दिया है और सोमवार को सेशन कोर्ट में यह दाखिल हो सकता है। इससे पहले कोर्ट ने इस केस की सुनवाई के दौरान पिछले दिनों सीएफएसएल चंडीगढ़ के डायरेक्टर को नोटिस देकर सभी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने के आदेश दिए थे और अब सैंपलों की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीट डाटा मिला, मगर रिकार्डिंग नहीं चली

Jyoti Murder Case: FSL report reveal new mystery in this case

पंचकूला पुलिस ने सीसीटीवी का डाटा प्ले करने, वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ी से मिले बाल का मिलान करने व कार के सीट कवर जांच के लिए सीएफएसएल भेजे थे। चंडीगढ़ के जिस नर्सिंग होम में ज्योति का गर्भपात कराया गया था, उसकी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग डिलीट करा दी गई थी, लेकिन पुलिस ने डाटा स्टोरेज डिवाइस को रिकवर कर मधुबन लैब भेजा था।

डिलीट हुआ डाटा वहां रीट्राइव तो हो गया था, लेकिन प्ले नहीं हुआ था। उसे प्ले कराने के लिए भी डाटा को सीएफएसएल भेजा गया था, लेकिन यह अब तक नहीं चल पाया।

खून के धब्बों को लेकर स्थिति नहीं स्पष्ट

Jyoti Murder Case: FSL report reveal new mystery in this case

इस रिपोर्ट में सामने आया कि मौका-ए-वारदात से मिला खून ज्योति के कपड़ों से मिले खून के साथ मैच करता है। हालांकि, वारदात में इस्तेमाल हुई कार के सीट कवर पर खून के धब्बों के बारे स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

इस रिपोर्ट में सामने आया कि ज्योति के स्वेटर पर जो बाल मिला है, वह किसी इंसान का है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसके हैं? पुलिस ने मुख्य आरोपी राम कुमार चौधरी, गुरमीत व परमजीत के बालों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।

क्या है ज्योति मर्डर केस

Jyoti Murder Case: FSL report reveal new mystery in this case

होशियारपुर के गांव भुंगा की रहने वाली दलित लड़की ज्योति का शव सैक्टर पंचकूला के सैक्टर 21 में सड़क पर मिला था और उसके चेहरे पर वाहन चलाया गया था ताकि उसकी पहचान को छुपाया जा सके।

इस मामले की तफ्तीश में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के दून विस क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी का नाम आया। उन्हें पूरे मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस केस में फंसने के बाद राम कुमार लंबे समय तक फरार रहे। मगर पंचकूला पुलिस ने आखिरकार उन्हें धर दबोचा।

इस मामले में उस समय मोड़ आया जब ज्योति के पिता बूटी नाथ को बयान बदलने के लिए धमकाने का आरोप लगा और बाकायदा एफआईआर भी दर्ज की गई। इस केस में पुलिस ने राम कुमार चौधरी की पत्नी निधि, मलकीयत सिंह उर्फ गुड्डू सहित कई लोगों को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed