फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former panchayat pradhan home turn to ashes at mandi

35 कमरे, 35 तोले सोना, ढाई लाख नकदी राख

Sun, 15 Jun 2014 11:04 PM IST
Updated Sun, 15 Jun 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
former panchayat pradhan home turn to ashes at mandi

मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्र थाची के गांव लंबाचौहडी में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक मकान में आग लग गई, जिसमें 35 कमरे राख में तबदील हो गए। आगजनी की घटना में एक करोड़ के नुकसान का अनुमान में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मकान थाची पंचायत के पूर्व उपप्रधान हरि राम और उसके भाई भूप सिंह का बताया जा रहा है। इसमें दो परिवारों के 18 सदस्य रहते थे। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।
विज्ञापन


हरि राम और उसके भाई का परिवार जब खाना खा रहा था तो मीटर के पास अचानक शार्ट सर्किट हुआ और पूरा मकान जलकर राख हो गया।

फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने में नाकाम

former panchayat pradhan home turn to ashes at mandi

ग्रामीण आग बुझाने के लिए भागे, मगर भयंकर आग की लपटों के बीच ग्रामीण बेबस खड़े रहे। एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने आगजनी की पुष्टि करते हुए बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थीं।

मगर पाइपों के घटनास्थल पर न पहुंच पाने के कारण आग बुरी तरह से फैल गई, जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। मकान में 35 तोले सोना, ढाई लाख की नकद राशि और घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया है। आग में राख हुए मकान को देख हरि राम और भूप सिंह का परिवार बिलख-बिलख कर रो रहा था।

नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे

former panchayat pradhan home turn to ashes at mandi

ग्रामीण ढाढ़स बंधाने के लिए उनके पास आ रहे थे, जिससे पूरे गांव में सनसनी भरा माहौल बना रहा। स्थानीय विधायक जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ढाढ़स बंधाया।

उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के आदेश दिए। नायब तहसीलदार बालीचौकी और चौकी इंचार्ज बालीचौकी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

थाची में लगी भयानक आग से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के रूप में दस-दस हजार रुपये प्रदान किए गए। एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने बताया कि आगजनी की घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed