फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former mla chaudhary ram kumar's cousin brutally murdered at baddi

पूर्व विधायक के चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियारों से वार करने के बाद चढ़ाई गाड़ी

Tue, 08 May 2018 08:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बददी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बददी (सोलन) Updated Tue, 08 May 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Former mla chaudhary ram kumar's cousin brutally murdered at baddi

पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी के चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इससे बद्दी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने कारोबारी की हत्या के आरोपी केबल ऑपरेटर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हत्या में शामिल आधा दर्जन लोगों की तलाश की जा रही है। हत्या का कारण जमीन विवाद है। रविवार को ही दोनों पक्षों को पुलिस थाना बुलाकर समझौता करवाया गया था।
विज्ञापन


मृतक की पहचान हरजिंदर पाल उर्फ बिट्टू (51) पुत्र रती राम निवासी संडोली (बद्दी) के रूप में हुई है जो एलईडी कंपनी का उत्तर भारत का डीलर था।  

ये बताया जा रहा हत्या का कारण

Former mla chaudhary ram kumar's cousin brutally murdered at baddi

पुलिस के अनुसार हरजिंदर पाल और गिरफ्तार मुख्य आरोपी बद्दी निवासी रमेश धवन और उसके बेटे विजय धवन में जमीन को लेकर विवाद था। रविवार को ही दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। जमीन की निशानदेही तक समझौता भी हो गया था।

देर रात हरजिंदर के नौकर और आरोपियों में बहस हो गई। इसी बीच हरजिंदर मौके पर पहुंच गया और उसने नौकर को वहां से भेज दिया। विवाद बढ़ गया और पिता-पुत्र समेत आधा दर्जन लोगों ने हरजिंदर पर व्हील पानों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार हमले में बेहोश हरजिंदर पर दो बार गाड़ी भी चढ़ाई गई जिससे उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत ही हरजिंदर को बद्दी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर कट के भी निशान मिले हैं। 

बेरहमी से रति राम की हत्या

Former mla chaudhary ram kumar's cousin brutally murdered at baddi

तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी के पुत्र विजय को धर दबोचा, जबकि फरार हुए मुख्यारोपी रमेश को हरियाणा बार्डर परवाणू से गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य फरार आधा दर्जन आरोपियों की तलाश में जुटी है जो पंजाब के बताए जा रहे हैं।

मुख्य आरोपी भी मूल रूप से पंजाब के हैं, लेकिन पिछले 25 सालों से बद्दी में रह रहा है। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। 

विज्ञापन

हत्या के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन 

Former mla chaudhary ram kumar's cousin brutally murdered at baddi

हत्याकांड के बाद देर रात को ही गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ करीब 4 घंटों तक नारेबाजी की और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया। इस दौरान दून के पूर्व विधायक और मृतक के चचेरे भाई राम कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के दौरान भी माहौल तनावपूर्ण रहा। 

डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।मामले में मुख्यारोपी पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने बताया कि पिता व पुत्र के अलावा अन्य पर भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed