भीषण अग्निकांड ने बेघर कर दिया परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड से कड़ाके की ठंड में पूरा परिवार सड़कों पर आ गया है।
जिला प्रशासन ने के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को राहत सामग्री मुहैया करवा दी है। मामला कोटखाई के कैथला परोटी पांदली गांव का है जहां पर देर शाम करीब सात बजे अचानक आग भड़क गई।
आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जब यह हादसा हुआ तो पूरा परिवार घर पर ही मौजूद था। मगर लकड़ी के घर में इतना जल्दी आग फैल गई की परिवार के लोग अपनी जान बचाने के लिए अलावा घर से किसी भी तरह का सामान सुरक्षित बचाने में कामयाब नहीं हो पाए।
लायक राम टैंटा के दो मंजिला मकान में नकदी सहित लाखों के जेवरात और अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया है।
सड़क न होने से मौके पर नहीं पहुंच पाए दमकल वाहन
भीषण अग्निकांड से पूरा परिवार बेघर हो गया है और अब उनके सामने कड़ाके की सर्दी में गुजर बसर करने की चिंता सता रही है। परिवार के पास कपड़ों और बर्तन तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन परिवार के लोगों को बिस्तर और बर्तन मुहैया करवा रहा है।
कानूनगो कोटखाई दिनेश कुमार ने बताया कि अग्निकांड में पूरा मकान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि परिवार को 20 हजार रूपए फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं।
इसके साथ ही नुकसान की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम कार्यालय भेजी जाएगी ताकि इनकी मदद के लिए प्रशासन से राहत राशि जल्द से जल्द मुहैया करवाई जा सकी। प्रशासन के प्रारंभिक आकलन में नुकसान करीब 50 लाख का बताया जा रहा है।