फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   father raped his 2 years old daughter at chamba.

पिता ने की दो साल की मासूम से हैवानियत

Thu, 12 Feb 2015 09:46 AM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
father raped his 2 years old daughter at chamba.

कलयुगी पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। इसने अपनी दो साल की मासूम बेटी से दुराचार कर दिया। नशे की हालत में घर आए इस ने मासूम से दरिंदगी कर डाली। मामला हिमाचल के जिला चंबा के बरौर का है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मासूम बच्ची की मां का कहना है कि उसका पति नशे की हालत में घर आया था। इसने चुपचाप दो साल की मासूम से गलत काम कर दिया। बाद में जब महिला को इसका पता चला तो वह सीधे पुलिस थाने पहुंच गई।
विज्ञापन


उसने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। महिला ने पति के खिलाफ बयान भी दर्ज करवाए हैं। फिलहाल बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है।

आरोपी पिता फरार

father raped his 2 years old daughter at chamba.

वहीं, इस घटना के बाद से आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही इसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भी रवाना कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

वहीं, इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। जो मासूम अभी बोलना भी नहीं सीखी, उसी के साथ ऐसी दरिंदगी हो गई। वो भी इसके अपने पिता ने ऐसा काम किया। चंबा में एक दिन पहले ही तीसरी कक्षा की मासूम से भी रेप किया गया था। इसके अलावा जिले में छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक और मासूम भी दरिंदगी का शिकार हो चुकी है।

चचेरी बहन से किया रेप

father raped his 2 years old daughter at chamba.

वहीं, जिले के तीसा क्षेत्र में भी मासूम से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। दोनों युवक भी नाबालिग है और रिश्ते में बच्‍ची के चचेरे भाई हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बच्ची को अपने घर ले गए थे। यहां उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल भी करवा लिया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जिले में पिछले दो महीने के दौरान करीब आधा दर्जन मासूम बच्चों से रेप की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed