फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   farmer shoot a boy at baddi.

कार से छेड़छाड़ कर रहे युवक को मारी गोली

Wed, 10 Sep 2014 03:58 PM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
farmer shoot a boy at baddi.

हिमाचल के जिला सोलन के गांव पलटा में सुबह चार बजे बंदूक लेकर खेतों की निगरानी के लिए जा रहे किसान ने घर के बाहर खड़ी उसकी कार से छेड़छाड़ कर भाग रहे 25 साल के युवक पर गोली दाग दी। गोली युवक की टांग पर लगी। घायलावस्था में उसे दाड़लाघाट के ईएसआई अस्पताल में ले जाया गया।

विज्ञापन


यहां गंभीर हालत को देखते हुए युवक को आईजीएमस रेफर किया गया है। युवक कांगड़ा के देहरा का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज की है। एक के खिलाफ चोरी के प्रयास का तो दूसरे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव पलाटा निवासी प्रेम लाल पुत्र चंदु राम सुबह चार बजे बंदूक लेकर खेतों की निगरानी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह घर से बाहर निकला उसने एक अज्ञात व्यक्ति को मकान के बाहर खड़ी अल्टो कार के दरवाजे से छेड़छाड़ करते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलाने वाला गिरफ्तार

farmer shoot a boy at baddi.

पूछने पर युवक वहां से भागने की कोशिश की। इसी दौरान किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से टांग पर गोली चला दी। युवक वहीं गिर पड़ा। पड़ोसी फायर की आवाज सुनकर उठ गए। सूचना पुलिस को दी गई। घायल को दाड़लाघाट अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायल युवक की पहचान 25 साल के बतीशपती पुत्र कुलदीप गांव हरियाल बानखंडी तहसील देहरा कांगड़ा के  रूप में की है।

दोनों पर कार्रवाई: डीएसपी

डीएसपी नवरवीर सिंह राठौर ने कहा कि पुलिस ने घायल पर चोरी के प्रयास 379 और 511 का मुकदमा कायम किया है। वहीं, गोली चलाने वाले किसान पर आर्म्स एक्ट की अवहेलना और 307 हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। बंदूक लाइसेंसी है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गोली चलाने वाले को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed