फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eve teasing case with school girl at shimla

..और छेड़छाड़ के डर से उसने छोड़ दिया स्कूल

Wed, 16 Apr 2014 09:52 AM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
eve teasing case with school girl at shimla

छेड़छाड़ से सहमी शिमला शहर की एक छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। पड़ोस के दो युवकों ने शौच के दौरान उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

विज्ञापन


यही डर उसके मन में घर गया कि युवक कहीं भी उससे साथ ऐसा कर सकते हैं। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया।

हिमाचल बाल अधिकार संरक्षण आयोग में यह सनसनीखेज शिकायत आई है। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने शौच के लिए जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया।

उसके बाद छात्रा के मन में डर बैठ चुका है कि पड़ोसी युवक उसके साथ कभी भी और कहीं भी बुरा व्यवहार कर सकते हैं। खौफ में जी रही छात्रा अब घर से बाहर निकलने से भी कतरा रही है।
विज्ञापन

2008 से युवकों के साथ चल रहा झगड़ा

eve teasing case with school girl at shimla

बताया जा रहा है कि पड़ोसियों के बीच 2008 से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है।

इस मामले में आयोग ने कार्रवाई करते हुए 10 अप्रैल आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का कहा था, लेकिन दोनों ही आरोपी युवक कोर्ट में पेश नहीं हुए।

आयोग की सदस्य सचिव मधुबाला का कहना है कि दोनों परिवारों (पड़ोसियों) के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं।

दहशत के माहौल के डर से छात्रा ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया हैं। छेड़खानी की बात सुनवाई के दौरान ही पुष्ट होगी।

पिछले दिनों लगी कोर्ट में आरोपी युवक पेश नहीं हुए। उन्हें फिर से समन जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed