फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   elderly going to Vegetable traumatic incident happen with him

सब्जी लेने जा रहे बुजुर्ग के साथ दर्दनाक हादसा

Sat, 12 Jul 2014 05:03 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 12 Jul 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
elderly  going to Vegetable traumatic incident happen with him

हिमाचल के जिला ऊना क्षेत्र के बसाल में ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। उसकी धरपकड़ को पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

पुलिस के मुताबिक लोअर बसाल निवासी 75 वर्षीय प्रकाश चंद अपने घर के सामने एक दुकान से सब्जी लेकर घर जाने के लिए हाईवे क्रॉस कर रहा था।

इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जो लगभग 20 फुट तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के फौरन बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed