फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drug racket busted, brown sugar supplier arrested

पंजाब से चल रहे ब्राउन शुगर के धंधे का पर्दाफाश, सप्लायर धरा

Thu, 02 Feb 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Feb 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Drug racket busted, brown sugar supplier arrested

शिमला शहर में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखन निवासी कार्ट रोड के तौर पर हुई है। इसके पास से 32.6 एमजी ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि यह ब्राउन शुगर का सप्लायर है और सप्लाई देने के लिए संजौली की तरफ होंडा सिटी कार में आया था।

विज्ञापन


इससे पहले की वह अपने मकसद में कामयाब हो पाता पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जालंधर से उसे ब्राउन शुगर आती है। शुरूआती पूछताछ के बाद पुलिस को अंदेशा हुआ कि उसने घर पर भी ब्राउन शुगर छिपा रखी हो इसलिए तत्काल एएसपी साक्षी वर्मा की अगुवाई में एक टीम ने कार्ट रोड पर स्थित उसके घर में दबिश दी।
विज्ञापन


घर पर ब्राउन शुगर तो नहीं मिली लेकिन  वहां पुलिस ने छह ड्राई बैटरी, 15 किलो एल्मुनियम, 38 किलो ब्रास, 21 किलो एल्बो पाइप, 45 किलो कॉपर वायर, 75 किलो नये और पुराने स्टील टैप बरामद किए। इस पूरे सामान को फिलहाल पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बरामदगी में कोई एफआईआर अब तक नहीं दी गई है।  आरोपी कबाड़ का भी काम करता है पुलिस अब इस पहलू पर तफ्तीश कर रही है कि यह सामान इसके पास से कहां से आया? उसी के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई करने की बात पुलिस कर रही है।

होंडा सिटी में आया था सप्लाई देने, पुलिस ने काबू किया

Drug racket busted, brown sugar supplier arrested

इससे पहले शिमला पुलिस ने हरियाणा के एक युवक से दो किलो से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की थी। यह आरोपी अभी थाना सदर में पुलिस रिमांड पर चल रहा है। शिमला में चरस और प्रतिबंधित दवाओं का ही चलन रहा है लेकिन अब महंगा नशा भी पड़ोसी राज्यों से आने लगा है। यह शहर के यूथ को बर्बाद कर रहा है।

नशे की गर्त में डूबे कुछ लोग अब आपराधिक वारदातों को भी अंजाम देने लगे हैं। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि पुलिस नशे के कारोबारियों का नेटवर्क तोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है और इसमें कामयाबी भी मिल रही है। आम जनता से अपील है कि अगर उनके आस पास कोई इस तरह का काला कारोबार कर रहा हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। एएसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि लखन संजौली में अपनी कार में किसी को ब्राउन शुगर की सप्लाई देने आया था। उसने पूछताछ में बताया कि यह सप्लाई जालंधर से आई है। उसके घर पर दबिश दी गई वहां ब्राउन शुगर तो नहीं मिला लेकिन कुछ अन्य सामान मिला है उसको सीज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed