फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Daughter-in-law murder case in himachal bilaspur

महिला की रहस्यमयी मौत, पति गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2014 08:08 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law murder case in himachal bilaspur
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के नयनादेवी के तहत एक महिला की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी की हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन


हैरत यह है कि महिला की मृत्यु की सूचना मायके वालों को नहीं दी गई। उनका सूचना दिए बगैर ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार किया गया।

पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए छानबीन आरंभ कर दी है। महिला के पति, सास और ससुर को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला की अस्थियों को कब्जे में लेकर फारेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

हुआ था प्रेम विवाह

Daughter-in-law murder case in himachal bilaspur

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नयनादेवी के तहत भुआई की 24 वर्षीय शकुंतला की नकराणा के सतीश कुमार के साथ कुछ अरसे पहले ही शादी हुई थी। दोनों ने अपनी स्वेच्छा से शादी की थी। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करते थे।

पुलिस को दी शिकायत में पिता राम आसरा ने कहा है कि मंगलवार शाम उसे दामाद का फोन आया कि उसके घरवालों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है। इस पर रामआसरा ने उन्हें पुलिस या पंचायत के पास जाकर मामला सुलझाने की बात कही।

सुबह जब पिता ने इस मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसकी बेटी की मृत्यु हो गई है। यहां तक कि ससुराल वालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। उन्होंने शक जताया है कि उसकी बेटी को मार दिया गया है।

पति और सास सुसर पुलिस हिरासत में

Daughter-in-law murder case in himachal bilaspur

महिला की मृत्यु कैसे हुई यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। डीएसपी नयनादेवी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया है।

मृतक महिला के पति, सास और ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतक की अस्थियों को कब्जे में लिया गया है। फारेसिंक जांच के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed