बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की बेरहमी से कर डाली हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड नाहन की बनेठी पंचायत में बहू ने अपने ससुर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक मनमुटाव हत्या का कारण माना जा रहा है।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाहन तहसील के बनेठी गांव में सोमवार देर शाम को यह वारदात हुई। आरोपी महिला प्रतिमा (30) ने अपने ससुर किशन सिंह (76) की बेरहमी से हत्या कर दी।
पहले भी आरोपी महिला ने ससुर को कई बार पीटा
बताया जा रहा है कि महिला का पति धनवीर सिंह पेशे से चालक है। वह देर रात को घर पहुंचा तो पत्नी से अपने पिता के बारे में पूछा। इस पर महिला ने ससुर के अपने कमरे में सोए होने की बात कही।
सुबह बुजुर्ग कमरे से बाहर नहीं निकला तो धनवीर पिता के कमरे में गया। पिता को खून से लथपथ देखकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। पत्नी से पूछताछ के बाद पता चला कि उसकी पत्नी ने ही अपने ससुर को मार डाला है।
धनवीर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी महिला ने ससुर को कई बार पीटा है।
ये मानी जा रही हत्या की वजह
परिवार के पालन पोषण का सहारा मृतक के बुढ़ापे की पेंशन थी। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
आरोपी महिला के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।