{"_id":"289ec50eb6f522939d27f1980b73d24b","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में जेठ ने महिला का अंगूठा काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में जेठ ने महिला का अंगूठा काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मंडी जिले की कुफरी पंचायत के चौरा गांव में जमीनी विवाद के चलते जेठ ने अपने भाई की पत्नी का अंगूठा काट डाला। महिला का नागरिक अस्पताल पधर में प्राथमिक उपचार किया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मंडी रेफर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पधर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पधर थाना पुलिस के अनुसार कुफरी के चौरा गांव निवासी महिला मीना देवी पत्नी परम देव ने शिकायत में बताया कि वह शनिवार सुबह पशुओं को पेड़ से चारा लाने अपने खेतों में गई थी। इस दौरान उसका जेठ वहां लकड़ी काट रहा था।
विज्ञापन
महिला के ऐतराज करने पर उसके जेठ ने मारपीट की और दराट से बाएं हाथ का अंगूठा काट डाला। महिला का प्रारंभिक उपचार पधर अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा लिया है। मीना देवी को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन