फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cintpuarni temple cut into the pockets of the pilgrim

चिंतपूर्णी में फिर कट गई श्रद्धालु की जेब

Mon, 07 Jul 2014 08:46 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 07 Jul 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
Cintpuarni temple cut into the pockets of the pilgrim

चिंतपूर्णी में शातिर जेबकतरों की सक्रियता ने श्रद्धालुओं के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस भी बढ़ती वारदातों से परेशान है। शनिवार रात और रविवार सुबह हुई झपटमारी और जेबें काटने की वारदातों के बाद प्रशासन ने कुछ सक्रियता जरूर दिखाई।

विज्ञापन


लेकिन शातिर फिर से वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए। बीती रात करीब 9.30 बजे शातिर जेबकतरों ने पंजाब के मोगा जिला के अंतर्गत धर्मकोट से आए श्रद्धालु महिंदर सिंह को अपना निशाना बनाया और उसका पर्स उड़ा लिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व दो दिन पहले भी एक महिला के गले से सोने की चैन गायब हो गई थी। हालांकि मंदिर के सीसीटीवी कैमरों से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

सोमवार सुबह भी होशियारपुर निवासी चरणजीत जोशी ने मंदिर में जेब से पर्स गायब हो जाने की शिकायत मंदिर की शिकायत पुस्तिका में लिखकर दी है।

मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि सीसीटीवी की फु टेज में इन घटनाओं की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed